महाकुंभ: 100 से ज्यादा विमान, किराया छू रहा आसमान... बंगलूरू का पहुंचा 39 हजार के पार; ये शहर भी पीछे नहीं
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

महाकुंभ: 100 से ज्यादा विमान, किराया छू रहा आसमान... बंगलूरू का पहुंचा 39 हजार के पार; ये शहर भी पीछे नहीं

 


महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों और विमानों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस माह अब तक कई बार यात्रियों व विमानों के आवागमन के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। दिल्ली के लिए एक दिन में औसतन 10 विमान यहां से उड़ रहे हैं, फिर भी किराया आसमान छू रहा है। महाकुंभ अवधि में यहां से किसी भी दिन दिल्ली का किराया 13 हजार रुपये से कम नहीं है। कुछ तिथियों में किराया 20 हजार से भी ज्यादा पहुंच गया है। दो दिन से प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित होने वाले विमानों की संख्या 100 को पार कर चुकी है। फिर भी अधिकांश शहरों की सीधी उड़ान का किराया आसमान छू रहा है। ज्यादा किराया के बावजूद आसानी से सीट नहीं मिल पा रही है। सबसे ज्यादा किराया यहां से बंगलूरू का लग रहा है। 18 फरवरी के लिए एक निजी कंपनी का विमान प्रति व्यक्ति बंगलूरू का किराया 39146 रुपये ले रहा है। महाकुंभ अवधि में बंगलूरू का किराया किसी भी दिन 22 हजार से कम नहीं है। कमोवेश यही स्थिति मुंबई की है। मुंबई के लिए 18 फरवरी को प्रयागराज से मुंबई के लिए सात सीधी उड़ान है।

इन विमानों का न्यूनतम किराया सोमवार को 21974 रुपये दर्शाया जा रहा था। पुणे के लिए भी संचालित एक मात्र सीधी उड़ान का किराया 20 हजार से कम नहीं है। यही स्थिति हैदराबाद, कोलकाता, भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट की भी है। इन सभी शहरों के लिए विमानन कंपनियां मुंह मांगा किराया ले रही हैं। खास बात यह है कि स्पाइस जेट, एयर इंडिया समेत आदि विमानन कंपनियों ने यहां अपने अधिकांश विमान 28 फरवरी तक ही चलाने का शेड्यूल जारी किया है। इसके बाद इन कंपनियों के विमान यहां से संचालित नहीं होंगे।

इन शहरों के लिए है अब सीधी उड़ान

जयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, कोलकाता, भुवनेश्वर, दिल्ली, देहरादून, रायपुर, बिलासपुर, पुणे, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, लखनऊ

पुणे के लिए शुरू हुई फ्लाइट

विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से पुणे के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर दी है। इसकी यहां से रवानगी सुबह 11:10 बजे हो रही है। पुणे पहुंचने का समय दोपहर 1:10 बजे निर्धारित किया गया है। इसी तरह पुणे से इसकी रवानगी का समय दोपहर दो बजे रखा गया है, जो शाम 4:10 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगा। एक दो दिन में प्रयागराज से रांची के लिए भी सीधी उड़ान शुरू हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies