प्रयागराज हाईवे के किनारे मिलिट्री ग्राउंड में कोतवाली पुलिस द्वारा वाहनों के लिए बनाया गया अस्थाई होल्डिंग एरिया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज हाईवे के किनारे मिलिट्री ग्राउंड में कोतवाली पुलिस द्वारा वाहनों के लिए बनाया गया अस्थाई होल्डिंग एरिया



रिपोर्ट ------मनोज तिवारी अयोध्या

अयोध्या धाम में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ और प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार को देखते हुए बीकापुर पुलिस ने बीकापुर कस्बा में प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित मिलिट्री ग्राउंड और भारती इंटर कॉलेज खेल मैदान में होल्डिंग एरिया स्थापित किया है। हाईवे पर प्रयागराज की ओर से अयोध्या की ओर आ रहे वाहनों को मिलिट्री ग्राउंड में होल्ड किया जा रहा है। इसके अलावा खजुरहट चौराहे से मिल्कीपुर की तरफ तथा जलालपुर माफी से तारुन की तरफ प्रयागराज की तरफ से आने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट किया जा रहा है। पिपरी टोल प्लाजा जलालपुर माफी सहित प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की कतार लगी हुई है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने जानकारी दी कि अयोध्या की ओर जा रहे वाहनों को अस्थाई रूप से होल्ड किया गया है। रास्ता क्लियर होने के बाद इन्हें पुनः अयोध्या की ओर रवाना किया जाएगा। इस बीच हाईवे पर यातायात नियंत्रण के लिए दिन भर स्थानीय पुलिस पसीना बहाती रही। सोमवार शाम तक हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने के बाद फोल्डिंग एरिया स्थापित किया गया। जहां वाहनों को खड़ा कराया जा रहा है। खड़े कराए गए वाहनो को सुविधा अनुसार क्रमवार अयोध्या धाम रवाना किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies