प्रयागराज-अयोध्या धाम तक चलेगी 670 स्पेशल बसें, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए परिवहन निगम ने भेजी 221 बसें
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज-अयोध्या धाम तक चलेगी 670 स्पेशल बसें, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए परिवहन निगम ने भेजी 221 बसें



रिपोर्ट----- मनोज तिवारी अयोध्या

 महाकुंभ- 2025 के मद्देनजर मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं के प्रयागराज- अयोध्या धाम आवागमन सुविधा के लिए 670 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसमें पश्चिमी यूपी के विभिन्न रीजन की 221 बसें अयोध्या धाम बस स्टेशन पहुंच गई हैं।रविवार से स्पेशल बसों को चलाने का दावा किया जा रहा है। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में देश-विदेश के श्रद्वालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। लाखों की संख्या में श्रद्वालु त्रिवेणी में स्नान के रामनगरी अयोध्या के सरयू में स्नान के लिए कूच कर रहे हैं। जिसके लिए परिवहन निगम की स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन है। इसलिए भारी संख्या में श्रद्वालु संगम स्नान के बाद मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर सरयू स्नान के लिए अयोध्या की ओर रुख करेंगे। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए द्वितीय चरण में पहले चरण से तीन गुना अधिक स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है। रविवार से अयोध्या बस स्टेशन और अयोध्या धाम अंतरराष्ट्रीय बस स्टेशन से स्पेशल बसों को चलाया जाएगा। आरएम विमल राजन ने बताया कि स्पेशल बसों को रविवार को प्रयागराज के लिए रवाना कर दी जाएंगी। हमारे संवाददाता संतोष मिश्रा ने बताया कि कुंभ मेले में अब भीड़ अनुमान से ज्यादा हो गई है। पूरा मेला क्षेत्र वाहन विहीन क्षेत्र हो चुका है।सभी पास 3फरवरी तक अप्रभावी कर दिए गए हैं। संगम पहुंचने के लिए कम से कम तीन चार किलोमीटर चलना ही पड़ेगा। कोई शॉर्टकट न अपनाए नहीं तो लंबे फंस सकते हैं।सभी संगम नहीं पहुंच सकते इसलिए जिस घाट पर पहुंचे वहीं स्नान कर ले। पुण्य वही मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies