लोकायुक्त कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस,संविधान के संकल्पों की ली गई शपथ तथा वृक्षारोपण भी किया गया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लोकायुक्त कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस,संविधान के संकल्पों की ली गई शपथ तथा वृक्षारोपण भी किया गया



लखनऊ 26 जनवरी, 2025

रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह लोक आयुक्त प्रशासन में परम्परागत रूप से अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ माननीय लोक आयुक्त न्यायमूर्ति श्री संजय मिश्रा, माननीय उप लोक आयुक्त श्री शम्भू सिंह यादव, माननीय उप लोक आयुक्त श्री दिनेश कुमार सिंह, माननीय उप लोक आयुक्त श्री सुरेन्द्र कुमार यादव, एवं सचिव डा० श्रीमती रीमा बंसल द्वारा ध्वजारोण करके किया गया। कार्यक्रम में लोक आयुक्त संगठन के संयुक्त सचिव श्री राजेश कुमार, उप सचिव सुश्री रीना रावत, अनु सचिव श्रीमती रीता पाण्डे व अन्य कर्मचारीगण, अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहें। ध्वजारोहण के बाद लोक आयुक्त प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।


सचिव डा० श्रीमती रीमा बंसल द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्पों की शपथ दिलवायी गयी। तदोपरान्त माननीय लोक आयुक्त न्यायमूर्ति श्री संजय मिश्रा, माननीय उप लोक आयुक्त श्री शम्भू सिंह यादव, माननीय उप लोक आयुक्त श्री दिनेश कुमार सिंह, माननीय उप लोक आयुक्त श्री सुरेन्द्र कुमार यादव, एवं सचिव डा० श्रीमती रीमा बंसल द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण करते हुए, माननीय लोक आयुक्त न्यायूर्ति श्री संजय मिश्रा जी की अनुमति के उपरान्त कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies