पिता के चार वसीयतों ने तीन सगे भाइयों को बनाया दुश्मन, एक दूसरे पर लगाया प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पिता के चार वसीयतों ने तीन सगे भाइयों को बनाया दुश्मन, एक दूसरे पर लगाया प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप

 


कानपुर शहर के एक कपड़ा कारोबारी की चार वसीयतों ने तीन सगे भाइयों को आमने-सामने खड़ा कर दिया। एक भाई ने दूसरे पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर ने शिकायत की। ग्वालटोली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। ग्वालटोली के एलनगंज निवासी अशोक कुमार गर्ग के दो भाई हेमंत गर्ग और संदीप गर्ग हैं। पिता जुगुल किशोर गर्ग कपड़े के थोक कारोबारी थे। उनके पास कई कंपनियों की एजेंसी और श्री कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड समेत कई अन्य भी कंपनियां थीं। इसमें परिवार व अन्य लोग भी हिस्सेदार थे। पिता ने जीवन काल में की थीं चार वसीयतें

वह पिता के जीवन काल में ही व्यापार संभालने लगे थे। हेमंत की कारोबार में रुचि न होने के कारण पिता ने उन्हें विदेश में शिक्षा प्राप्त कराई। वापस लौटने पर उन्हें मुम्बई में ज्वैलरी का कारोबार करा दिया। अशोक के मुताबिक वर्ष 2021 में पिता का देहांत हो गया। पिता ने जीवन काल में चार वसीयतें की थीं।

तीनों भाइयों में हो गया था मनमुटाव
इसमें की 2 पंजीकृत व 2 अपंजीकृत थी। इन वसीयतों में बांटे गए भाग के कारण तीनों भाइयों में मनमुटाव हो गया था। इसके चलते हेमंत अक्सर धमकी देता था कि बातचीत से मसला हल नहीं हुआ तो वो फौजदारी का केस बना देगा, जिसका मुकदमा मुंबई में लड़ना पड़ेगा।

दस्तावेज देखने के बाद की जाएगी कार्रवाई
आरोप है कि उसने पांच करोड़ और संपत्तियों में एक तिहाई हिस्सा मांगा। इंस्पेक्टर ग्वालटोली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी और रंगदारी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों तरफ के दस्तावेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies