हादसा: नाले के किनारे बनाई जा रही थी बिजली निगम दफ्तर की बाऊंड्री, मिट्टी खसकी- गिर गई दीवार; पांच घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हादसा: नाले के किनारे बनाई जा रही थी बिजली निगम दफ्तर की बाऊंड्री, मिट्टी खसकी- गिर गई दीवार; पांच घायल

 


गोरखपुर नार्मल बिजली उपकेंद्र के पास शनिवार को नाले की खुदाई के दौरान बिजली ऑफिस की दीवार गिर गई। इसमें पांच मजदूर दब गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल मजदूरों में घनश्याम, वीरु साहनी, प्रदीप, जोधन, अशोक शामिल रहे। इसमें प्रदीप को गंभीर चोटें आई हैं। नार्मल बिजली उपकेंद्र के पास नाले की खुदाई का काम चल रहा था। बिजली उपकेंद्र की ये बाउंड्री सन 2000 में बनी थी। उस समय ही इस बाउंड्री को नाले के बगल की जमीन पर बनाई गई थी। मजदूरों ने जानकारी के आभाव में नाले के बगल की मिट्टी को एक मीटर नीचे तक खोद दिया और बाउंड्री बनाते जा रहे थे। इसी बीच नाले की बाउंड्री नीचे गिर गई और मजदूर नीचे दब गए। दीवार गिरने पर बिजली निगम के कर्मचारियों को भी चोट आ गई। बिजली निगम के कर्मचारियों और राहगीरों ने मिलकर सभी घायलों को गिरी दीवार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies