आप घर जाइए- हम थोड़ी देर में आ जाएंगे', और सुबह मिला बेटे का शव- जानिए शरीर पर कैसे मिले निशान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आप घर जाइए- हम थोड़ी देर में आ जाएंगे', और सुबह मिला बेटे का शव- जानिए शरीर पर कैसे मिले निशान

 


एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर तुर्रा नाले के पास मंगलवार की सुबह पूर्व बीडीसी जगदीशपुर सिसवा उर्फ चनकापुर निवासी विपिन पासवान (30 वर्ष) पुत्र दीनानाथ का शव मिला। सिर पर चोट के निशान थे, पास में छेनी हथौड़ी भी मिली है। परिजन का आरोप है कि छेनी हथौड़ी से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है। एम्स पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। परिजन तहरीर देंगे तो एफआईआर लिखी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, विपिन के पिता दीनानाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि वह उनके साथ देवाचावर माता मंदिर पर सोमवार शाम की सात बजे बाइक से आया था। उसने पिता से कहा कि आप घर जाइए, हम कुछ देर बाद आएंगे। पिता उसे वहीं छोड़कर घर चले गए।

घर जाने के बाद देर रात तक उसके घर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन घर नहीं आया। परिवार के लोग इंतजार करते-करते सो गए। सुबह बहरामपुर के कुछ युवक टहलने निकले तो तुर्रा नाले के किनारे शव को पड़ा देख कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बेटे के शव की पहचान हो सकी। रोते हुए कहा, शाम को मुझे घर भेज दिया था और सुबह बेटे की जगह उसके मौत की सूचना मिली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies