देशभर में दिखाई दिया करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने किया व्रत पूरा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

देशभर में दिखाई दिया करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने किया व्रत पूरा

 


सुहागिन महिलाओं को हर वर्ष करवा चौथ के पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और बेहतर जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन सूर्योदय होने से पहले सरगी की परंपरा है। इस दौरान महिलाएं करवा चौथ व्रत का संकल्प लेती हैं। दिनभर उपवास रखते हुए रात को चंद्रमा के निकलने पर दर्शन और पूजन करते हुए व्रती महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन शाम को करवा माता, भगवान गणेश की पूजा और कथा सुनने का विधान है। 

Karwa Chauth 2024: कब है चतुर्थी तिथि?

पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाएं इस साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी करवा चौथ का व्रत रविवार 20 अक्तूबर को रखेंगी। करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6:46 बजे से शुरू होगी और 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 4:16 बजे समाप्त होगी।

 Karwa Chauth 2024 Sargi: क्या होती है करवा चौथ व्रत की सरगी?

करवा चौथ व्रत में कई तरह की परंपराओं का पालन किया जाता है, जिसकी शुरुआत सरगी खाने से होती है। ये सरगी सास अपनी बहू को देती है। सरगी में मिठाई, फल, सैवई, पूड़ी और साज-श्रृंगार का सामान दिया जाता है। सरगी के बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है। 

Karwa Chauth 2024 Sargi Time: सरगी का शुभ मुहूर्त 2024

सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत रखने का संकल्प लेती हैं। इस दौरान सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन किया जाता है। ऐसे में 20 अक्तूबर को सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर है। करवा चौथ पर सरगी सूर्योदय होने से दो घंटे पहले खाई जाती है। ऐसे करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

Karwa Chauth 2024 Bhadra Time: भद्रा लगने का समय 

ज्योतिष शास्त्र में भद्रा को शुभ माना गया है। कहा जाता है कि भद्रा शुभ कार्यों में बाधा उत्पन्न करती है। इस वर्ष करवा चौथ पर 20 अक्तूबर को 21 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा, जो सुबह 06:24 से 06:46 तक रहने वाला है। करवा चौथ व्रत की शुरुआत भद्रा काल शुरू होने से पूर्व ही हो जाएगी। ऐसे में व्रती सूर्योदय से पहले स्नान कर सरगी ग्रहण कर लें और व्रत का संकल्प ले लें।  

Karwa Chauth 2024 Puja Muhurat: करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त 2024

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती, विध्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा अर्चना करती हैं। इस बार करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग बना हुआ है। करवा चौथ पर 20 अक्तूबर को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट लेकर शाम को 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। 

Karwa Chauth Puja Samagri: करवा चौथ पूजन सामग्री

लकड़ी का आसान, देसी घी, पान, सींक, कलश, हल्दी, रोली, मौली, मिठाई, छन्नी, लोटे में भरने के लिए चावल, दान की सामग्री, अक्षत, चंदन, फल, पीली मिट्टी, फूल, मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन और करवा चौथ व्रत कथा किताब।

Karwa Chauth Puja Vidhi: करवा चौथ पूजा विधि

करवा चौथ पर शाम को लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं, इस पर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर दें। एक लोटे में जल भरकर उसके ऊपर श्रीफल रखकर कलावा बांध दें और दूसरा मिट्टी का करवा लेकर उसमें जल भरकर व ढक्कन में शक्कर भर दें, उसके ऊपर दक्षिणा रखें, रोली से करवे पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद धूप, दीप, अक्षत व पुष्प चढाकर भगवान का पूजन करें, पूजा के उपरांत भक्तिपूर्वक हाथ में गेहूं के दाने लेकर चौथमाता की कथा पढ़ें या सुने। फिर रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्रदेव को अर्ध्य देकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए व्रत को समाप्त करें। 

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद...

शहर समय

दिल्ली Karwa Chauth Moon Time Delhi रात 07:53

नोएडा Karwa Chauth Moon Time Noida रात 07:52

मुंबई Karwa Chauth Moon Time Mumbai रात 08:36

कोलकाता Karwa Chauth Moon Time Kolkata रात 07:22

चंडीगढ़ Karwa Chauth Moon Time Chandigarh रात 07:48

पंजाब Karwa Chauth Moon Time Punjab रात 07:48

जम्मू Karwa Chauth Moon Time Jammu रात 07:52

लुधियाना Karwa Chauth Moon Time Ludhiana रात 07:52

देहरादून Karwa Chauth Moon Time Dehradun रात 07:24

शिमला Karwa Chauth Moon Time Simla रात 07:47

पटना Karwa Chauth Moon Time Patna रात 07:29

लखनऊ Karwa Chauth Moon Time Lucknow रात 07:42

कानपुर Karwa Chauth Moon Time Kanpur रात 07:47

प्रयागराज Karwa Chauth Moon Time Prayagraj रात 07:42

इंदौर Karwa Chauth Moon Time Indore रात 08:15

भोपाल Karwa Chauth Moon Time Bhopal रात 08:07

अहमदाबाद Karwa Chauth Moon Time Ahmedabad रात 08:27

चेन्नई Karwa Chauth Moon Time Chennai रात 08:18

बंगलूरू Karwa Chauth Moon Time Bengaluru रात 08:30

जयपुर Karwa Chauth Moon Time Jaipur रात 08:05

रायपुर Karwa Chauth Moon Time Raipur रात 07:43

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies