कबीर मेला में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कबीर मेला में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

 


अयोध्या:-

रिपोर्ट:-----मनोज तिवारी अयोध्या

 कबीर मठ जियनपुर में शुरू हुए तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला में शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 25 शैय्या कनीगंज, अयोध्या ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। सर्वप्रथम चिकित्सा शिविर का उद्घाटन श्रीकबीर धर्म मंदिर सेवा समिति जियनपुर कबीर मठ अयोध्या के कार्यवाहक अध्यक्ष महंत उमाशंकर दास ने किया। चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतेंद्र ने शिविर में मरीजों का जांच किया और उन्हें परामर्श दिया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हजारों श्रद्धालुओं को दवा वितरण किया गया। इसके अलावा बहुत से लोगों का बीपी चेक हुआ। 

वहीं याेग प्रशिक्षिका महिमा उपाध्याय ने लाेगाें काे याेग कराया और याेगा का प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर स्टाफ नर्स किरन देवी, वार्ड ब्वाय श्यामू यादव माैजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies