कुलगाम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, फर्रुखाबाद का जवान बलिदान...मेजर समेत 13 घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कुलगाम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, फर्रुखाबाद का जवान बलिदान...मेजर समेत 13 घायल

 


दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रसद लेकर जा रहा सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एमटी चालक जवान जीत कुमार (35) बलिदान हो गए। जबकि एक मेजर समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों में चार नागरिक भी शामिल हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुकटपुरा निवासी जीतकुमार 2015 में राजपुताना रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वह एएससी की तीसरी कोर में चालक के पद पर तैनात थे। जीत कुमार की तैनाती जम्मू के लद्दाख में थी। शनिवार को सैन्य स्थल पर वह ट्रक पर रसद सामग्री लेकर गए थे। लौटते समय ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में जीतकुमार बलिदान हो गए। पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर को सेना के अधिकारी ने फोन कर बेटे के बलिदान होने की जानकारी दी। बेटे के बलिदान से पूरा परिवार स्तब्ध है। शहीद जीत कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका विवाह वर्ष 2007 में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी मुन्ना फौजी की पुत्री सरिता राजपूत के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा दिव्यांशु (12) कक्षा पांच में तथा छोटा (6) कक्षा एक में पढ़ता है।

मां गंगा श्री, पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जवान के बलिदान होने की सूचना पर एसडीएम रजनीकांत पांडेय, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, इंस्पेक्टर विनोद शुक्ल ने घर पहुंचकर पिता सुरेंद्र कुमार से जानकारी की। पिता ने बताया कि रविवार सुबह तक बलिदान का पार्थिव शरीर गांव लाए जान की सूचना है। 

छुट्टी काटकर नौ दिन पहले ही गए थे जीत  

जीतकुमार की पत्नी सरिता राेते-रोते कह रही थीं कि अभी 17 अक्तूबर को ही 45 दिनों की छुट्टी काटकर वह गए थे। क्या पता था कि वह साथ छोड़ जाएंंगे। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बार-बार बेटे को बुलाने के लिए आवाज लगातीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies