बीकापुर अयोध्या
विकासखंड क्षेत्र लुत्फाबाद बछौली में चौरासी कोसी परिक्रमा परिक्षेत्र में गुरुकुल विद्यालय, वृद्धा आश्रम, गौशाला निर्माण किए जाने की घोषणा वृंदावन धाम के अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित पवनदेव जी महाराज द्वारा गुरुवार को बीकापुर में आयोजित बैठक एवं प्रेस वार्ता के दौरान की गई। बताया की विश्व सेवा मिशन ट्रस्ट वृंदावन के संयोजन में कार्य योजना बनाई गई है। जिसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बीकापुर मलेथू कनक रेलवे स्टेशन के निकट लुल्फाबाद बछौली में विश्व सेवा मिशन ट्रस्ट वृंदावन द्वारा आगामी 14 दिसम्बर को गोशाला, वृद्धा आश्रम एवं गुरुकुल विद्यालय चलाए जाने के लिए भूमि पूजन कर जनवरी माह में निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश विदेश का भ्रमण करने पर बड़ा कष्ट महसूस होता है। आज कल के युवा माता पिता को वृद्धा आश्रम छोड़ देते हैं जो बहुत दुखद है। बच्चों को संस्कार न मिलने के कारण ऐसा होता है। अयोध्या धाम क्षेत्र अन्तर्गत चौरासी कोसी परिक्रमा परिधि के अन्दर लुल्फाबाद बछौली में गोशाला वृद्धा आश्रम गुरु कुल विद्यालय का निर्माण कराकर कार्यक्रम को लक्ष्य तक पहुंचाएगे। उन्होंने महाराष्ट्र की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गौ माता को राजमाता का दर्जा दिए जाने की वकालत की। महाराष्ट्र की तर्ज पर गौमाता को राजमाता का दर्जा दिलाए जाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से वह साधु संतों के साथ करेगें। राम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित किया जाना चाहिए। हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है। सनातन धर्म से जुड़े लोगों को जाति-पाति की भावनाओं को त्यागकर एक जुटता़ दिखानी चाहिए। जिसके अन्दर राम का गुण हो वही रावण को जलाए। रावण बहुत बड़ा ज्ञानी पंडित भी था और बहुत शक्त शाली था। इस मौके पर पंडित रमाकांत शास्त्री, मोहन दुबे, राकेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।