डॉ0 राजेश्वर सिंह का, पंडित खेड़ा के व्यापारी संघ स्वागत करते हुए ।
दिवाकर सिंह
लखनऊ उप्र देश की अर्थव्यवस्था में 9.2% योगदान के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 2.5 लाख करोड़ अर्थात 60% का योगदान व्यापारी वर्ग द्वारा दिया जाता है!
प्रदेश के राजस्व में व्यवसायों का योगदान 35% से अधिक है, 1.25 लाख करोड़ टैक्स के साथ राज्य के GST कलेक्शन में व्यापारियों का योगदान करीब 80% है, व्यापारिक क्षेत्र के माध्यम से प्रदेश में 45% से अधिक रोजगार सृजित होते हैं!
प्राचीन काल से ही व्यापारी वर्ग आगे बढ़कर धर्मार्थ कार्यों में योगदान देता रहा है, कोरोना काल में व्यापारी वर्ग द्वारा दिया गया योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है। व्यापारी वर्ग के अथक प्रयासों से ही प्रदेश का निर्यात 2 लाख करोड़ के पार पहुंचा है!
राज्य की अर्थव्यवस्था में 4% का योगदान देकर लखनऊ को द्वितीय स्थान पर पहुंचाने के लिए लखनऊ के सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओं का विशेष रूप से आभार!
आज पंडित खेड़ा राष्ट्रीय व्यापार संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं!
श्रद्धेय @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों के लिए पूर्णतया समर्पित है, सुशासन के संकल्पों से प्रदेश में निवेशोंमुखी वातावरण तैयार हुआ और GIS के माध्यम से 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने का कीर्तिमान स्थापित हुआ!
शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित व्यापार संघ के संस्थापक संजय गुप्ता जी, पार्षद गीता देवी जी, नानक चंद लखमानी जी, के. के. वालिया जी, निमिष कुमार जी, महिपाल सिंह यादव जी, हनुमान सिंह जी, राहुल कुमार वर्मा जी, विनोद माहेश्वरी जी, प्रदीप यादव जी, निर्मल जी, नितेश त्रिपाठी जी, नन्द गोपाल यादव जी, राज कुमार यादव जी, विनोद यादव जी, कृष्ण कुमार तिवारी जी, विजय कुमार जी, प्रेम अग्रवाल जी, अजय कुमार रावत जी, अमन सिंह जी, सोनू विश्वकर्मा जी, अनिल कुमार पाल जी, मान सिंह जी, अनिल मिश्र जी एवं सभी गणमान्यों का आभार!