प्रयागराज: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण...
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

प्रयागराज: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण...

 


प्रयागराज: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण...


     स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने लाल पद्यमधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने संगम सभागार में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को जब आजाद हुआ था, उस समय पूरे विश्व में यह संशय था कि क्या हम सब एकजुट रहकर, मिलजुलकर देश को आगे बढ़ा पायेंगे। हमारा देश विभिन्न जातियांे, विभिन्न धर्मों एवं विविधता में एकता का देश है। हमारे देश के बारे में कहा जाता है कि यहां कोष-कोष का बदले पानी, चार कोष में बानी। इतनी विविधताओं के बीच हम सब मिलकर क्या इस देश को आगे बढ़ा पायेंगे, परंतु हमारे देश के लोगो ने उन सभी संशयों को दूर कर आज हमारा देश विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है तथा और बेहतर पायदान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण है कि इतनी विविधता होने के बावजूद भाईचारे के साथ हम अपने देश को मजबूत बनाते हुए आगे बढ़ते चले जा रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यह हमारे लिए बड़े ही सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे देश ने लगभग हर क्षेत्र में तेजी के साथ प्रगति की है और यह तभी सम्भव हुआ है, जब सभी देशवासी पूरी देशभक्ति के साथ अपने देश को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए मोटिवेटेड रहे है और कार्य करने के लिए हमेशा आगे रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह से हम निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे है, इस प्रगति को हम सब लोग मिलकर और आगे बढ़ाये। उन्होंने कहा कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर बलिदानियों के बलिदान से आज हमें स्वाधीनता के पल मिल रहे है, उनके द्वारा देश के लिए जो कल्पना की गयी है, उस कल्पना को साकाररूप देने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने कहा कि पब्लिक सर्विश डिलिवरी की जिम्मेदारी हब सब सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले लोगो की है। हमसे प्रतिदिन लोगो की जो अपेक्षा है, उन सभी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हम सभी लोग प्रतिबद्ध रहे, यह जरूर सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आगे आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदानों के बारे में जरूर बतायें, जिससे वे उनसे प्रेरणा लेकर अपने देश के लिए कुछ करने को प्रेरित हो। इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारीगणों के अलावा कलेक्टेªट के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies