गंगा-यमुना फिर उफान पर, 24 घंटे में 51 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरे से लोग भयभीत
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

गंगा-यमुना फिर उफान पर, 24 घंटे में 51 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरे से लोग भयभीत

 


गंगा-यमुना के जलस्तर में फिर से वृद्धि शुरू हो गई है। चौबीस घंटे के भीतर यमुना के जलस्तर में 51 सेंमी की वृद्धि दर्ज की गई है। यमुना फिलहाल दो सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं। इसी तरह गंगा के जलस्तर में भी 27 सेंमी की वृद्धि रिकॉर्ड की गई है। गंगा-यमुना में वृद्धि से एक बार फिर तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा सताने लगा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक वर्षा के बाद गंगा-यमुना में फिर उफान आने लगा है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 78.98 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि, शुक्रवार की सुबह इसी समय बढ़कर 79.49 मीटर पर पहुंच गया। इसी तरह छतनाग में गंगा का जलस्तर जहां बृहस्पतिवार की सुबह78.43 मीटर था, वहीं इस दिन इसी समय पर 27 सेंमी वृद्धि के साथ 78.70 मीटर पर पहुंच गया। इसी तरह फाफामऊ में गंगा बृहस्पतिवार की सुबह जहां 81.27 मीटर पर थीं, वहीं 24 घंटे बाद शुक्रवार को 81.23 मीटर पर बहने लगीं। सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम की ओर से रात आठ बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक गंगा-यमुना एक-एक सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं। इस दिन गंगा में हरिद्वार से 97022 क्यूसेक, नरोरा से 1,15,180 क्यूसेक और कानपुर बैराज से 2,55, 908 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार को भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता रहा। गंगा जी श्री बड़े हनुमान मंदिर के पार्क तक पहुंच गई हैं। बजरंग बली को स्नान कराने के बाद गंगा वापस हो गई थीं, लेकिन अब दोबारा गंगाजी श्री बड़े हनुमान मंदिर की तरफ बढ़ रही हैं। माना जा रहा है कि यही रफ्तार रही तो आज शाम या कल सुबह तक गंगा मंदिर में फिर प्रवेश कर सकती हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies