दृढ़ इच्छाशक्ति, सतत परिश्रम और उद्देश्य निर्धारित कर कोई भी लक्ष्य पा सकते हैं युवा - डॉ. राजेश्वर सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दृढ़ इच्छाशक्ति, सतत परिश्रम और उद्देश्य निर्धारित कर कोई भी लक्ष्य पा सकते हैं युवा - डॉ. राजेश्वर सिंह

 



दिवाकर सिंह

लखनऊ । सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को नटकुर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के 172  लाभार्थी मेधावी छात्र - छात्राओं को टैबलेट, स्मार्ट फोन डिवाइस प्रदान की।

इस अवसर पर छात्र - छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि डिजिटल डिवाइस अवसरों की दुनिया के द्वार खोलती हैं। सीएम योगी की दूरदर्शी पहल 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना' के अंतर्गत प्रदेश के मेधावियों को डिजिटल डिवाइसेस प्रदान की जा रही हैं। डॉ. सिंह ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि डिजिटल डिवाइसेस के माध्यम से आज विश्व का हर ज्ञान युवाओं की उँगलियों पर है, आने वाले समय में डिजिटल शिक्षा ही युवाओं का भविष्य है। युवा शक्ति को अपनी डिजिटल स्किल अपग्रेड करना होगा, अगले 3 साल में डिजिटल स्किल के अनुरूप 8.5 नौकरियों का स्वरुप बदलेगा जिससे करीब 10 करोड़ नए अवसर सृजित होंगे।


हर पीढ़ी के पास अपनी चुनौतियाँ होती हैं, 800 वर्षों की गुलामी के बाद 1947 में जब भारत आजाद हुआ तब हमारे पूर्वजों ने भोजन की चुनौती का सामना किया, भारत आज 325 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर करीब 50 देशों को निर्यात भी कर रहा है। आज भारत में विश्वस्तरीय रिसर्च संस्थान और सर्वाधिक संसाधन है, इन संसाधनों का प्रयोग कर युवाओं को भारत को नेक्स्ट हाईट पर पहुंचाना है। युवा दृढ इच्छाशक्ति, सतत परिश्रम और निश्चित उद्देश्य स्थापित कर कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। सरोजनीनगर में मेधावियों को निरंतर सम्मानित किया जा रहा है, 25 कॉलेज में डिजिटल लैब स्थापित की गयी, 10 कॉलेज में स्मार्ट पैनल स्थापित किये गए, हर गाँव में युवा सशक्तिकरण केंद्र स्थापित किये जा रहे है।


कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. सशक्त सिंह जी, स्वदेश तिवारी, आदित्य सिंह, अंकिता अग्रवाल, हर्ष नारायण, बी. के. सिंह, प्रणव पाण्डेय एवं पूरे आर्यकुल परिवार को बधाई दी। इस दौरान भाजपा नेता वीरेन्द्र तिवारी, शंकरी सिंह, भरत सिंह, पार्षद संजीव अवस्थी व केएन सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies