जाना बाजार /अयोध्या:-
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
रसोई की सफाई करते समय 35 वर्षीय महिला को सर्प ने डस लिया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार ले गए। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। वहीं से परिजन मृतक का शव घर लेकर चले आए ।और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर हैदरगंज पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजन दहाड़े मार मार कर रोने लगे।
थाना क्षेत्र हैदरगंज के ग्राम पंचायत रखौना मजरे बबुरा निवासिनी रेखा पत्नी दीनदयाल 35 वर्ष जो मंगलवार को 2:00 बजे के आसपास रसोई की सफाई कर रही थी। वही चूल्हे में बैठा बिषधर उसे डस लिया। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए चिकित्सालय ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी हाल गंभीर होने पर मृत्यु हो गई। मृत्यु की जानकारी होने पर परिजन शव को वापस घर लेकर चले आए। जिसकी सूचना स्थानीय थाना हैदरगंज को दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने बताया की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।