जनपद न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का किया गया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जनपद न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का किया गया आयोजन

 


योग शिविर में समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारियों को कराया गया योगाभ्यास


आज दिनांक 21.06.2024 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री संतोष राय के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय परिसर में प्रातः 7:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। योग दिवस के अवसर पर डॉ पूजा केसवानी डॉक्टर सुमन मिश्रा,आकाश पांडे,रचना द्विवेदी, विवेक गुप्ता योग प्रशिक्षक ने समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। योग गुरु द्वारा विभिन्न प्रकार के योगों से सभी लोगों को परिचय कराते हुए योगाभ्यास कराया गया तथा स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण कर्मचारी गण उपस्थित रहे। यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies