पर्यटन मंत्री अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पर्यटन मंत्री अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल



लखनऊ : 21 जून 2024

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज अयोध्या के राम की पैड़ी पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने योगाभ्यास में उपस्थित गणमान्य लोगों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों द्वारा दी गयी अमूल्य धरोहर है। योग से व्यक्ति स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्राप्त कर सकता है। इसलिए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

पर्यटन मंत्री ने योग दिवस का शुभारम्भ करते हुए कहा कि योग जटिल एवं असाध्य रोगों में भी फायदा पहुंचाता है। विलासिता पूर्ण जीवन शैली के कारण आज का मानव विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होता जा रहा है। चिकित्सा विज्ञान द्वारा तमाम शोध के बावजूद भी असाध्य रोगों पर विजय प्राप्त नहीं हो पाई है। योगासन एक कारगर तरीका है, जिससे जटिल बीमारियों से बचा जा सकता है।

जयवीर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय योग को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर मान्यता दिलाकर पूरी दुनिया में लोकप्रिय किया। इसी उपलक्ष्य में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। लोग योग को अपनाकर निरोग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि योग निरोग बनाता है।

इस अवसर पर लगभग दो हजार से अधिक लोगों ने योगासन किया। इसमें विधायक रामचन्द्र यादव, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, आईजी प्रवीन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी के अलावा आयुष विभाग के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी तथा जिला होम्योपैथी अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies