धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस



भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में सांसद लल्लू सिंह ने ध्वजारोहण किया । पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। महानगर के सभी 400 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवास पर पार्टी का ध्वज लगाया। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। परिवारवाद का भाजपा में कोई स्थान नहीं है। पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धान्त पर चलती है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व अपने विचारों के प्रति समर्पित होता है। परिस्थितियां कैसी भी रहीं हो भाजपा ने कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया। महज वोट के लिए जातिवाद व तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की। 

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास समाहित है। जिले के सभी मण्डलों व बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। वहीं जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, शशि प्रताप सिंह, दिनेश कन्नौजिया, राम प्रीत वर्मा, परमानंद मिश्र, राकेश मणि त्रिपाठी, संजय निषाद, अरूण सोनकर, सूरज सोनकर, चंदन कसेरा, वरूण चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies