जिम्मेदारों की मिलीभगत से जूनियर विद्यालय बालपुर के भूमि कब्जेदारों को मिला अभयदान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिम्मेदारों की मिलीभगत से जूनियर विद्यालय बालपुर के भूमि कब्जेदारों को मिला अभयदान

 


नियत स्थान से हटकर नए स्थान पर नई चारदीवारी बनाकर बेशकीमती भूमि पर प्रधानाध्यापिका ने डाला परदा 


कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र के हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र अन्तर्गत जूनियर हाईस्कूल बालपुर प्रथम की उत्तरी दिशा की बेशकीमती भूमि पर दबंग लोग दबंगई पूर्वक दीवाल बनाकर साल भर पहले ही कब्जा कर चुके है। ऐसे में अवैध कब्जे को ना हटवाकर नियत स्थान से पीछे हटकर नए स्थान पर चारदीवारी बनाकर विभागीय अधिकारी व शिक्षक दबंगों को अभयदान दे रहे हैं। इस तरह से दबंगों द्वारा कब्जा की गई विद्यालय की भूमि को शिक्षा विभाग ने सुरक्षा मुहैया करा दिया है। इससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों की दबंगों से मिलीभगत साबित हो रही है।

हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल बालपुर प्रथम की उत्तरी दिशा की बेशकीमती भूमि पर दबंगों द्वारा दबंगई पूर्वक साल भर पहले अवैध कब्जा किया जा चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह व तत्कालीन पंचायत सचिव रवि नन्दन सिंह ने साल भर पहले चारदीवारी बनवाने के लिए जो नींव बनवाई थी उसी नींव पर दबंगों ने अपनी दीवाल बनाकर विद्यालय भूमि पर कब्जा कर लिया था। जूनियर स्कूल की इस बेशकीमती भूमि पर दबंग पक्ष पिछले कई सालों से अपनी गिद्ध दृष्टि जमाए हुए थे। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों की मिलीभगत से जूनियर हाईस्कूल बालपुर की भूमि कब्जा कर ली गई और इसकी शिकायत भी कहीं नहीं की गई। इससे बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों की भूमिका इस मामले में सन्देह के घेरे में है। बताया जाता है कि इस भूमि पर कब्जा जमाने को लेकर एक पक्ष न्यायालय की भी शरण में जा चुका है। इसमें जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी पार्टी बनाया जा चुका है। यह भूमि गाटा संख्या 168 जो 32 बीघे है और 62 हिस्सेदार बताए जा रहे है। इन्हीं में से एक पक्ष दबंगई पूर्वक विद्यालय भूमि पर दीवाल निर्माण करके अवैध कब्जा कर चुका है। प्रधानाध्यापिका सरोज यादव ने बताया कि इस भूमि का मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय से जब इसका निस्तारण हो जायेगा तब नवनिर्मित चारदीवारी तोड़कर अवैध कब्जा की गई भूमि पर नई चारदीवारी बना दी जायेगी। इस समय किसी प्रकार के विवाद में ना पड़ना पड़े इसलिए नियत स्थल को छोड़कर चारदीवारी का निर्माण करा लिया गया है। प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बारे में अभी तक उनको कोई जानकारी नहीं है। वह इसकी जानकारी लेकर ही कुछ बता सकते हैं। इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी हलधरमऊ रियाज अहमद का कहना है कि मौके का निरीक्षण करके इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies