तहसील में कार्यरत अमीन मुरारी का निधन,परिजनों में मचा कोहराम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

तहसील में कार्यरत अमीन मुरारी का निधन,परिजनों में मचा कोहराम

 


तहसील कर्मियों व सगे संबंधियों ने घर पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस।


कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्नलगंज ग्रामीण (कलहंसन बरवालिया) निवासी मुरारी का देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाकर एसडीएम विशाल कुमार, नायब तहसीलदार कर्नलगंज सहित अन्य तहसील कर्मियों व सगे संबंधियों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

मिली जानकारी के मुताबिक मुरारी ने कर्नलगंज तहसील में अर्दली के पद से सेवा की शुरुआत कर संग्रह अमीन तक का सफर तय किया। इसी बीच गंभीर बीमारी से ग्रस्त होकर अस्वस्थ हो गए। बताया जा रहा है कि काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच इलाज के दौरान शनिवार रात को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं तथा सभी बच्चे अभी अविवाहित हैं जो अनाथ हो गये हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies