प्रयागराज: अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दी गयी भावपूर्ण विदाई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दी गयी भावपूर्ण विदाई



 प्रयागराज: अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय के स्थानांतरण होने के पश्चात शनिवार को कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनको भावपूर्ण विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने कहा कि स्थानान्तरण सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग है। स्थानान्तरण होने के बाद उस अधिकारी की कार्यशैली याद रहती है। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अपने दायित्वों का बड़ी कुशलता के साथ निर्वहन किया। वे अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी तनमयता के साथ पूरा करते थे। जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की, वे जहां पर भी रहेंगे, अपने दायित्वों का निर्वहन इसी तरह कुशलता के साथ करते रहेंगे। मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि आगे भी वे इसी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।  

    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जनपद में बितायें अपने कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनपद प्रयागराज का कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। प्रयागराज के कार्यकाल में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है, जो कि आगे बहुत ही लाभप्रद होगा। उन्होंने यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा भी उनके साथ बिताये गये अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया। विदाई समारोह में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मोमेण्टों भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टेªट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies