ग्राम चैपालों में 03 लाख 52 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का किया गया निस्तारण।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ग्राम चैपालों में 03 लाख 52 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का किया गया निस्तारण।



लखनऊ: 02 मार्च 2024

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चैपाल, (गांव की समस्या-गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है और इन ग्राम चैपालों के बहुत ही सार्थक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं तथा बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चैपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चैपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चैपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चैपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चैपालों में हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चैपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे, लेकिन जिन ग्रामों में ग्राम चैपाल हो चुकी हैं, उनसे इतर दूसरे मजरों में ग्राम चैपाल अनवरत रूप से की जांय।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1489 ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 4501 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया। इन ग्राम चैपालों मे 3851 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 7051 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चैपालों में लगभग 94 हजार ग्रामीणों ने सहभागिता की।ग्राम्य विकास आयुक्त ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 82 हजार से अधिक ग्राम चैपालों का आयोजन किया जा चुका है,जिनमें 61 लाख से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 3 लाख 52 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies