मेजा: प्रेमिका ने खाया जहर, प्रेमी फांसी पर लटका मिला, लड़की के परिवार के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मेजा: प्रेमिका ने खाया जहर, प्रेमी फांसी पर लटका मिला, लड़की के परिवार के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

 




मेजा प्रयागराज:मेजा में त्योहार से पहले हुई दर्दनाक घटना ने दो परिवारों को जिंदगी भर का दर्द दे दिया। यहां प्रेमी युगल ने जान दे दी। निबैया गांव में महिमा (19) ने शनिवार को जहर खा लिया जबकि इसी गांव के अभिषेक गुप्ता उर्फ सोनू (22) का शव पेड़ पर बने फंदे पर लटका मिला। युवती के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उधर युवक के घरवालों ने युवती पक्ष के चार लोगाें पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिमा पुत्री सूर्यलाल गुप्ता की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने आनन फानन बिना पुलिस को सूचना दिए रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि उसकी तबीयत खराब थी। हालांकि, रामनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि उसने जहर खाया था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

उधर, मेजा के लेहड़ी गांव के पास रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के निकट युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पुणे में एक कंपनी में काम करने वाला सोनू 10 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। शनिवार को घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं आया। सुबह उसका शव फंदे से झूलता मिला। पेड़ में दिल का निशान बनाया गया है और उसमें अंग्रेजी का ‘यस के’ अक्षर लिखा हुआ मिला। 

मां ने हत्या का आरोप लगाया, एफआईआर दर्ज

घटना के बाद मौके पर पहुंची अभिषेक की मां राजकुमारी ने पड़ोसी युवती महिमा के भाई चंचल पर बेटे का मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। यह भी बताया कि महिमा के साथ उसके बेटे का तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। कई बार मना करने के बाद भी दोनों नहीं माने। आए दिन वह पूणे से गांव आ जाता था। घटना से स्तब्ध पिता भोला नाथ गुप्ता ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। अभिषेक चार भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies