फांसी के फंदे से लटकता मिला बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी का शव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

फांसी के फंदे से लटकता मिला बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी का शव



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज बाजार के मुकीमपुर उर्फ़ पहाड़पुर में मंगलवार सुबह बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी का घर के अंदर फांसी के फंदे पर संदिग्ध अवस्था में शव लटकता मिलने से हलचल मच गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घर के अंदर बने खाद गोदाम में लोहे की पाइप मे रस्सी के सहारे संदिग्ध अवस्था में शव लटकता हुआ मिला है। बताया गया कि मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर शाहगंज निवासी 60 वर्षीय तेज प्रताप सीमेंट सरिया व खाद की दुकान करते थे। घटना के समय सुबह उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। मॉर्निंग वॉक से वापस आने के बाद पत्नी को घटना की जानकारी हुई। बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी द्वारा खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे इनायत नगर थाना अध्यक्ष एवं शाहगंज चौकी इंचार्ज संजय यादव द्वारा कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies