नगरों के समृद्ध विकास से नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं:ए.के. शर्मा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नगरों के समृद्ध विकास से नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं:ए.के. शर्मा



लखनऊ: दिनांक: 11 मार्च, 2024

देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ ही उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के कुशल नेतृत्व में विकास कार्यों को धरातल पर लाने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है। नगरों के समृद्ध विकास के साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिले, उनके जीवनस्तर में सुधार हो, इसके लिए योगी सरकार संकल्पित है। इसी दृष्टि से नगर विकास विभाग की 11 हजार करोड़ रूपये से अधिक लागत की 3419 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कल 12 मार्च, 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ  के कर-कमलों द्वारा किया जा रहा।

 प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नगरीय जीवन को बेहतर बनाने के लिए यहां की नगरीय व्यवस्थापन को वैश्विक स्तर का बनाने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही। प्रदेश की योगी सरकार ने इसके लिए कई विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है। नगरों को स्वच्छ बनाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा।

नगर विकास मंत्री ने बताया कि विभाग की 22 योजनाओं के तहत नगरों के विकास के लिए विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। इसमें 9458.66 करोड़ रूपये लागत की 3150 कार्यों का शिलान्यास तथा 1632.58 करोड़ रूपये लागत की 269 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies