रेलवे स्टेशन कर्नलगंज पर ट्रेन की चपेट में आने से कटा महिला का पैर।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रेलवे स्टेशन कर्नलगंज पर ट्रेन की चपेट में आने से कटा महिला का पैर।



रेलवे स्टेशन कर्नलगंज पर ट्रेन की चपेट में आने से कटा महिला का पैर। 


हादसे में घायल महिला की हालत नाजुक,


सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर।


कर्नलगंज, गोंडा। रेलवे स्टेशन कर्नलगंज पर बड़ा हादसा हो गया,जहाँ शनिवार की देर शाम को ट्रेन से नीचे गिर कर एक महिला का पैर कट गया और महिला खून से लथपथ हो गई। 

गम्भीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। घायल महिला का नाम सबरूल निशा पत्नी निजामुद्दीन 50 वर्ष बताया जा रहा है,जो महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर के निकट की रहने वाली बताई जा रही है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies