छुट्टियों के दिन भी जनहित के कार्यों का निष्पादन अतुलनीय - डॉ0 राजेश्वर सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

छुट्टियों के दिन भी जनहित के कार्यों का निष्पादन अतुलनीय - डॉ0 राजेश्वर सिंह

 


लखनऊ । आज रविवार को भी लोक भवन स्थित कार्यालय में आप जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं, प्रदेश के समग्र उत्थान के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता अतुलनीय है!

        उक्त बातें डॉ0 राजेश्वर सिंह, लोक प्रिय विकास पुरुष के नाम से चर्चित एवं जन सेवा के लिए सदैव समर्पित विधायक सरोजनी नगर ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के पश्चात् एक निजी मुलाकात में व्यक्त करते हुए कहते हैं कि,तप, तेज और त्याग के प्रतिमान, समृद्ध एवं सुरक्षित उत्तर प्रदेश के शिल्पकार, यशस्वी मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय श्री @myogiadityanath जी से मिलकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया!

आज रविवार को भी लोक भवन स्थित कार्यालय में आप जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं, प्रदेश के समग्र उत्थान के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता अतुलनीय है!

स्नेहिल भेंट के दौरान मा. मुख्यमंत्री जी को सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया की भूमि पर प्रदेश के पहले EV बस प्लांट के भूमिपूजन और किला मोहम्मदी ड्रेन की Remodeling व बिजनौर STP निर्माण हेतु 351.03 करोड़ की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया!

मा. मुख्यमंत्री जी को आगामी 29 फरवरी से 09 मार्च के मध्य श्री झाड़ेश्वर महादेव मन्दिर, हरौनी में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में आशीर्वचन हेतु आमंत्रित किया!

लखनऊ शहर एवं सरोजनीनगर की प्रमुख समस्या जलभराव के स्थायी समाधान के लिए मा. मुख्यमंत्री जी से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समिति का गठन कर यथोचित प्रबंध सुनिश्चित कराने तथा उसकी नियमित समीक्षा कराए जाने का अनुरोध किया!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies