ओपन नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता हुई संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ओपन नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता हुई संपन्न

 


अयोध्या:प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि जनपद अयोध्या उत्तर प्रदेश में लक्ष्य टेन एक्स—शूटिंग एकेडमी के तत्वाधान में सम्पन्न हुई ओपन नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में श्री विशाल सिंह आई०ए०एस० नगर विकास आयुक्त द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभी शूटिंग खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवं सभी वर्ग में मेडल विजेताओं को मेडल पहना कर, सम्मानित भी किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अयोध्या की तरफ से महिला एयर पिस्टल 10 मीटर शूटिंग वर्ग में साक्षी ने गोल्ड मेडल तथा आर्यन मौर्य राइफल यूथ में गोल्ड और विनीत तिवारी सिल्वर पदक धारक रहें । पुरुष वर्ग पिस्टल श्रेणी में भास्कर पांडे ने गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा जमाया। पैरा शूटिंग 10 मी० एयर गन पिस्टल श्रेणी में श्री तिरंकारी मणि त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जिसके साथ ही अयोध्या को कुल 14 मेडल प्राप्त हुए।चैंपियन ऑफ चैंपियन श्रेणी में शिवम सिंह गोल्ड वीए 2100₹ विशाल सिंह ब्रॉन्ज वीए 1100₹ को पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies