हेलो डॉक्टर दीदी कार्यक्रम का हुआ आयोजन ……..नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हेलो डॉक्टर दीदी कार्यक्रम का हुआ आयोजन ……..नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

 


इटियाथोक,गोंडा। शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय अयाह में बच्चों के पालन पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं व धात्रियों को जन्म से छह माह तक के बच्चों के पालन -पोषण और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गयी। ‘पालन पोषण की बात, डाक्टरनी दीदी के साथ’ कार्यक्रम के तहत बताया गया की 07878781003 पर मिस्ड कॉल करके सभी महिलाएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।शुरुआती एक माह मे बच्चों को मां का ही दूध पिलाया जाए, छह माह बाद ही ऊपरी आहार दिया जाए तथा आहार देने से पहले साबुन से हाथों को अच्छी तरह धुलने की भी जानकारी दी गयी। गर्भवती और धात्री महिलाओं के बीच जागरूकता संबंधी बोर्ड गेम, सवाल- जवाब जैसे खेल भी कराये गये तथा विजई प्रतिभागियों को उपहार भी दिया गया। टीम मे अभिषेक मौर्य,विपिन सिंह, रीना सिंह,, अनूप वाजपेई, शालिनी जैसवाल, तरन्नुम बानो सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज पांडे, अनीता देवी और प्रेमकुमारी मौजूद रहीं।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies