प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर मेला क्षेत्र में संगम सहित अन्य स्थानों पर हेलीकॉप्टर से पूजनीय संतों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर मेला क्षेत्र में संगम सहित अन्य स्थानों पर हेलीकॉप्टर से पूजनीय संतों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी।


माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर मेला क्षेत्र में संगम सहित अन्य स्थानों पर बनाए गए स्नान घाटों पर हेलीकॉप्टर से पूजनीय संतों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी।

 संगम में 1 करोड़ श्रद्वालुओं की डुबकी, हेलिकॉप्टर से पुष्प-वर्षा:ड्रोन से निगरानी; काशी के सभी घाट फुल; अयोध्या में हनुमानगढ़ी के बाहर 2 KM लंबी लाइन

आज मौनी अमावस्या है। प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा हुआ है। प्रयागराज संगम में दोपहर तक करीब 1 करोड़ 15 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। काशी के सभी घाट हाउस फुल हैं। यहां तड़के लाखों श्रद्धालु पहुंचकर गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। रामनगरी अयोध्या में भी कुछ ऐसा ही है। सरयू घाट पर सुबह से श्रद्धालुओं का सैलाब है। हनुमानगढ़ी के बाहर भक्तों की इतनी भीड़ है कि पुलिस के लिए कंट्रोल करना मुश्किल है। 2 किमी. से ज्यादा लंबी लाइनें लगी हैं।

माघ मेले के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर दोपहर 2:00 बजे तक लगभग 1 करोड़ 70 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।


माघ मेले के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर शाम 4.00 बजे तक लगभग 1 करोड़ 95 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies