दिवाकर सिंह
लखनऊ । सरोजनी नगर के लोक प्रियविधायक, विकास पुरुष भइया के नाम से चर्चित, युवा हृदय सम्राट हर दिल अजीज डा0 राजेश्वर सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर बजट सत्र के सम्बन्ध में धन्यबाद ज्ञापित करते हुए सरोजनी नगर की प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए बात की, जिस पर मा0 मुख्य मंत्री जी द्वारा कार्यवाही का भरोसा दिया गया ।
जिसके सम्बन्ध में डा0 राजेश्वर सिंह ने अपने X एकाऊंट लिखा गया है ।
दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी मुख्यमंत्री, हमारे प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय @myogiadityanath जी से मिलकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया!
लोकमंगल को समर्पित उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक बजट के प्रति माननीय मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन व्यक्त किया!
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में Aerocity की स्थापना के प्रस्ताव तथा NCR की तर्ज पर लखनऊ में राज्य राजधानी क्षेत्र (State Capital Region) के विकास के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मा. मुख्यमंत्री जी हृदय से आभार!
Aerocity की स्थापना से पूरे प्रदेश को लाभ होगा व SCR बनने से लखनऊ के आस- पास के 6 जिलों में नियोजित विकास सुनिश्चित होगा, मा. मुख्यमंत्री जी से प्रस्तावित SCR Board की अध्यक्षता स्वयं करने का अनुरोध भी किया।
जलभराव लखनऊ की प्रमुख समस्या बनती जा रही है, इस समस्या के सम्पूर्ण निदान के लिए मा. मुख्यमंत्री जी से प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाने और लखनऊ को गड्ढामुक्त बनाने के लिए लखनऊ नगर निगम को अलग से फंड उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
सरोजनीनगर में प्रस्तावित 'विरासत-ए-खालसा म्यूजियम' सिख गुरुओं के गौरवशाली इतिहास को संजोने का उत्कृष्ट माध्यम है, मा. मुख्यमंत्री जी से विरासत-ए-खालसा म्यूजियम की स्थापना कार्य को गति प्रदान करने का आग्रह किया।
