शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज मिश्र,हर शिक्षक की समस्या के निराकरण का करेंगे पूरा प्रयास, बोले मनोज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज मिश्र,हर शिक्षक की समस्या के निराकरण का करेंगे पूरा प्रयास, बोले मनोज

 


इटियाथोक,गोंडा।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी रविवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गई।मनोज मिश्र जहां तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बने वहीं राकेश यादव लगातार दूसरी बार मंत्री निर्वाचित हुए।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के मान-सम्मान के लिए लड़ाई जारी रखने का एलान किया।निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला संयुक्त मंत्री वीरेंद्र त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पवन शुक्ल व जिला कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे।शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष,मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया इटियाथोक ब्लॉक संसाधन केंद्र में हुई।चारों पदों के सापेक्ष मात्र एक-एक प्रत्याशी का नामांकन होने से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।इसके अनुसार मनोज मिश्र अध्यक्ष,सुभाष शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राकेश यादव मंत्री,देवेंद्र पाल दूबे कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।चुनाव जीतने के बाद मनोज मिश्र ने कहा, कि शिक्षकों ने उन्हें जिम्मेदारी देकर जो भरोसा जताया है उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। हर शिक्षक की समस्या उनकी निजी समस्या होगी।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies