खेल-खेल में पांच साल की बच्ची से गैंगरेप, दो नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

खेल-खेल में पांच साल की बच्ची से गैंगरेप, दो नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम



खेल-खेल में पांच साल की बच्ची से गैंगरेप, दो नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोंडा 

5 साल की मासूम बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गोंडा जिले में 5 साल की मासूम बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मासूम के साथ पढ़ने वाले दो नाबालिग लड़कों ने खेल-खेल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इस मामले में पीड़ित बेटी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों नाबालिगो के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना दिया कि उसकी 5 साल की बेटी के साथ पढ़ने वाले दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित पिता का कहना है कि जब उसकी बेटी रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दिया कि उसकी 5 वर्षीय बेटी के साथ उसके साथ के पढ़ने वाले दो लड़के क्रमशः 8 और 10 वर्ष ने गलत काम किया है। इस लिखित सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी की जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाई की जाएगी


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies