एक साथ दो बालिकाओं के गायब होने से मचा हड़कम्प,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

एक साथ दो बालिकाओं के गायब होने से मचा हड़कम्प,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस।

  


कौड़िया, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक साथ दो बालिकाओं के गायब होने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने गांव निवासिनी महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध दो बालिकाओं के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

तहरीर में कहा गया है कि बुधवार/गुरुवार की शाम उसकी 14 वर्षीय पुत्री व उसके जेठ की 21 वर्षीय पुत्री भोजन करके घर के सामने छप्पर के नीचे सो रही थी। रात्रि के समय दोनों बालिकाएं अचानक गायब हो गई, काफ़ी खोजबीन के बाद भी दोनों बालिकाओं का कही पता नहीं चल सका है। पीड़िता ने बालिकाओं को बरामद करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौड़िया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies