करीब 10,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे : डॉ राजेश्वर सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

करीब 10,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे : डॉ राजेश्वर सिंह

 


Ashok Leyland Commercial EV Plant भूमि पूजन का कार्यक्रम

दिवाकर सिंह

लखनऊ ।

1500 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र सरोजनीनगर में स्थापित होने वाले Ashok Leyland Commercial EV Plant का डॉ राजेश्वर सिंह नें किया भूमि पूजन, इससे करीब 10,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे : डॉ राजेश्वर सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा में अशोक लेलैंड के हरित परिवहन-केंद्रित वाणिज्यिक वाहन संयंत्र की रखी आधारशिला ।

सरोजनीनगर के स्कूटर इंडिया में विश्व की चौथी सबसे बड़ी कॉमर्शियल व्हेकिल मैनुफैक्चरिंग कंपनी अशोक लेलैंड की EV फैक्ट्री का विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने किया भूमि पूजन, सरोजनीनगर विधानसभा के स्कूटर इंडिया क्षेत्र में आयोजित हुआ भूमि पूजन का कार्यक्रम


वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना, खादी एवं ग्राम्योद्योग मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, हिंदुजा समूह के पदाधिकारियों व अन्य गणमान्यो के साथ Ashok Leyland के प्रस्तावित संयंत्र का सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह नें किया भूमि पूजन

सरोजनीनगर में यूपी के पहले व्यावसायिक वाहन संयंत्र की रखी गई आधारशिला, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई

सरोजनीनगर विधानसभा के स्कूटर इंडिया में 70 एकड़ भूमि पर लगेगी अशोक लेलैंड की फैक्ट्री,  Ashok Leyland के प्रस्तावित संयंत्र का डॉ राजेश्वर सिंह ने किया भूमि पूजन,योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 7 साल में यूपी में विकास, व्यापार और विश्वास का परिवेश बना, अपराध पर नियंत्रण और उद्यम का विस्तार हुआ  : डॉ राजेश्वर सिंह

स्कूटर इंडिया की भूमि पर EV Plant की स्थापना के सपने को आकर देने के लिए मा. मुख्यमंत्री जी एवं हिंदुजा ग्रुप के पदाधिकारियों का सरोजनीनगर परिवार की ओर से आभार : डॉ राजेश्वर सिंह

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Petroleum Importer देश है, हमारे देश में प्रतिदिन 4.5 से 5 मिलियन बैरल कच्चे तेल का आयात होता है, जिसके लिए प्रतिवर्ष करीब 16 लाख करोड़ रूपये होते हैं खर्च : डॉ राजेश्वर सिंह


पर्यावरण प्रदूषण बढाने में वाहनों के धुंए का योगदान 25% है, इन्ही चुनौतियों से निपटने की दिशा में सीएम योगी डीकार्बोनाइजिंग परिवहन को दे रहे बढ़ावा : डॉ राजेश्वर सिंह,आज देश भर में करीब 30 लाख EV हैं, जिनमें 25% यानी करीब 7.5 लाख EV केवल उत्तर प्रदेश में हैं, यह उपलब्धि योगी जी की EV Policy- 2022 का --सुखद परिणाम है : डॉ राजेश्वर सिंह

नवम्बर 2023 तक यूपी में EV खरीद पर 4110 लाभार्थियों को 13.11 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है, सरोजनीनगर में Ashok Leyland की इलेक्ट्रिक वाहन फैक्ट्री की स्थापना भी इसी इच्छाशक्ति का परिणाम है  : डॉ राजेश्वर सिंह

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, खादी एवं ग्राम्योद्योग मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, हिंदुजा समूह के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रहे मौजूद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies