प्रदेश के पर्यटन स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकता- जयवीर सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रदेश के पर्यटन स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकता- जयवीर सिंह



 लखनऊ: 15 फरवरी, 2024

लखनऊ के आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी किला विश्वस्तरीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने लगभग 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें लाइट एंड साउंड शो, बच्चों के लिए खेलने के स्थल, पाथवे समेत कई और कार्य कराए जाएंगे। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। इसी क्रम में महाराजा बिजली पासी किले का विकास कराने की तैयारी है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महाराजा बिजली पासी लोकप्रिय राजा थे। उनके द्वारा किले का निर्माण किया गया था। वर्तमान समय में यह महत्वपूर्ण स्थल है। यहां सभी आयुवर्ग के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि यहां भ्रमण करने लिए बच्चे, युवा, वृद्ध महिला-पुरुष भ्रमण में रुचि दिखाएं। इसके लिए सौंदयÊकरण कराया जाएगा। शाम के समय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट एंड साउंड कार्यक्रम होगा, जिसमें महाराजा बिजली पासी और उनके शासन का वर्णन किया जाएगा। योजना के तहत बच्चों के लिए क्रीड़ा स्थल भी विकसित किया जाएगा, जहां बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न झूले उपलब्ध होंगे। इसके अलावा पाथवे, कैंटीन, लैंडस्केप, शौचालय समेत विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन तेज गति बढ़ रहा है। अभी उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन के मामले में पहले स्थान पर है। हमारा प्रयास है कि विश्व से आने वाले पर्यटकों के मामले में भी यह उपलब्धि हासिल करें। इसके लिए पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है। महाराजा बिजली पासी के किले का विकास होने के बाद पर्यटकों के पास राजधानी लखनऊ में भ्रमण और अच्छे विकल्प होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies