सहारनपुर. उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले के चिलकाना में सरसावा से आई एक अनोखी बारात का नजारा देखने को मिला. दूल्हा बारातियों के साथ क्रेन पर सवार होकर पहुंचा. जिसके बाद मौके पर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. इतना ही नहीं निकाह के बाद दूल्हा दुल्हन को क्रेन में ही विदा कराकर ले गया.
कस्बे सरसावा के इब्राहिमपुरा से जाहिद अंसारी का पुत्र तोयब क्रेन पर सवार होकर इब्राहिमपुरा से चिलकाना में इरफान अंसारी की बेटी की बारात लेकरअपने साथियों के साथ क्रेन पर सवार होकर पहुंचा था. क्रेन पर आई बारात नगर में चर्चा का विषय बन गई.
बता दें कि दूल्हा तोयब क्रेन चलाने का काम करता है और उसने बताया कि यह उसकी दिली इच्छा थी कि वह अपने निजी वाहन से दुल्हन को लेने जाए. इसलिए दूल्हा इब्राहिमपुरा सरसावा से चिलकाना तक अपनी क्रेन से पहुंचा और अपनी दुल्हन को भी इसी में बैठाकर ले गया. अब यह शादी इलाके में बनी हुई है.
