फायरिंग कर हत्या करने के 04 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, लाइसेन्सी पिस्टल,जिन्दा कारतूस,मैग्जीन बरामद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

फायरिंग कर हत्या करने के 04 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, लाइसेन्सी पिस्टल,जिन्दा कारतूस,मैग्जीन बरामद



गोण्डा।। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में गठित थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0स0-36/2024, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 336, 34 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित नामजद 04 आरोपी अभियुक्तों-01. गब्बर उर्फ राजू यादव 02. राजकुमार यादव उर्फ किन्नी को सोहिला अण्डर पास के पास से व 03. अर्जुन यादव 04. मायाराम को कुकुरभुकवा से परशुरामपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर गब्बर उर्फ राजू यादव के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल(लाइसेन्सी) .32 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद मैग्जीन बरामद कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 13.02.2024 को समय करीब 12.40 बजे थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम महोलीखोरी में आस-पास के दो पक्षों के मध्य रास्ते में टीनशेड लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ और मार-पीट व फायरिंग की घटना घटित हुई थी जिसमें एक पक्ष के 06 लोग घायल हुए थे घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक घायल महिला उम्र लगभग 60 वर्ष की रास्ते में मृत्यु हो गयी उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-36/2024, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 336, 34 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट बनाम गब्बर उर्फ राजू यादव आदि 09 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत द्वारा स्वाट/सर्विलांस, डाग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा 05 टीमों का गठन कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष छपिया को निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 14.02.2024 को पुलिस टीमों द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयासोपरांत नामजद अभियुक्तों. 01. गब्बर उर्फ राजू यादव 02. राजकुमार यादव उर्फ किन्नी 03. अर्जुन यादव व 04. मायाराम को गिरफ्तार कर अभियुक्त गब्बर उर्फ राजू यादव के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल(लाइसेन्सी) .32 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद मैग्जीन बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. गब्बर उर्फ राजू यादव पुत्र रामफेर निवासी पाण्डेयपुरवा मौजा मौहुली खोरी थाना छपिया जनपद गोण्डा

02. राजकुमार यादव उर्फ किन्नी पुत्र हट्ट् उर्फ आशाराम यादव निवासी पाण्डेयपुरवा मौजा मौहुली खोरी थाना छपिया जनपद गोण्डा

03. अर्जुन यादव पुत्र श्रीराम निवासी पाण्डेयपुरवा मौजा मौहुली खोरी थाना छपिया जनपद गोण्डा

04. माया राम पुत्र रामफेर यादव निवासी पाण्डेयपुरवा मौजा मौहुली खोरी थाना छपिया जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0स0-36/2024, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 336, 34 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-

01. घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल(लाइसेन्सी) .32 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस।

02. 02 अदद मैग्जीन बरामद।

गिरफ्तार कर्ता टीम-

01. थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा थाना छपिया जनपद गोण्डा।

02. उ0नि0 सुरेश यादव 

03. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह

04. का0 अभिषोक सिंह

05. का0 दिनेश कुमार यादव

06. का0 संजेश सिंह

07. म0का0 ममता राज



गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies