मौसम विभाग का नया अलर्ट, 18 से 21 तक बढ़ेगी ठंड, बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, इस दिन से खिलेगी धूप
नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा। IMD ने पूर्वी यूपी के जिलों में कोल्ड वेव और घना कोहरा के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दिन से मौसम के साफ होने का अनुमान है।
IMD prediction: कड़ाके की ठंड और घना कोहरा के बीच खेत खलिहान गुम हो गए हैं। रात के समय विजिबिलिटी शून्य हो गई। जिससे वाहनों के रफ्तार थम गए। कई जिलों में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन ठंड से लोग कांपते नजर आए। शाम ढलते ही घना कोहरा जबरदस्त ठंड के बीच मौसम ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पूर्वी यूपी के जिलों में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बर्फीली हवाएं और घना कोहरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव और घना कोहरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 से 21 तक अभी ठंड और बढ़ेगी। लगातार कोल्ड वेव चलने से मंगलवार को ठंड से लोग कांपते नजर आए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यालय बंद कर दिए हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाने लगे हैं। यूपी में अधिकतम तापमान 9 से 17 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम तापमान 3 से 9 डिग्री के आसपास रहा। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान जारी किया है। कोहरा अधिक होने के कारण बहराइच बलरामपुर जिले में विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार
यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 17 डिग्री तथा न्यूनतम 7 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 19 न्यूनतम 8 गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 18 महाराजगंज में अधिकतम 17 न्यूनतम 7 देवरिया में अधिकतम 17 न्यूनतम 8 सुल्तानपुर में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 16 न्यूनतम 8 अंबेडकर नगर में अधिकतम 19 न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन जिलों में 4 दिन भीषण कोहरा और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
