समाजसेवी के पुत्र ने सैकड़ो लोगों के साथ किया पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

समाजसेवी के पुत्र ने सैकड़ो लोगों के साथ किया पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

जिले के प्रमुख समाजसेवी राजन पांडेय के सुपुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय द्वारा पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री श्री जितिन प्रसाद राज्यमंत्री श्री बृजेश सिंह ब्राह्मण चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे जी प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत अवस्थी एवं राष्ट्रीय सचिव रंजन दीक्षित का जोरदार स्वागत किया गया।

समाजसेवी राजन पांडेय ने बताया पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी और राज्य मंत्री बृजेश सिंह जी बहुत ही विनम्र और सहज स्वभाव के तेज तर्रार मंत्री है और ऐसे ही सभी मंत्री यदि हो जाए तो प्रदेश का कायाकल्प होने में बहुत समय नहीं लगेगा

आगे उन्होंने कहा कि जितिन प्रसाद जी की जनता दरबार में प्रतिदिन सैकड़ो गरीब लोगों की फरियाद सुनकर उनका तुरंत निराकरण करने का प्रयास करते हैं जो प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी के सपनों के उत्तर प्रदेश को साकार करने की ओर बढ़ रहा है

राजन पांडे जी माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या नगरी विश्व पटल पर उभर रही। अयोध्या नगरी के विकास को लेकर बन रही योजनाओं के लिए दोनों मंत्रियों को धन्यवाद प्रेषित किया

 स्वागत करने वाले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री खुन्नू पांडे जी अंकित पांडे जिला पंचायत सदस्य राजू पांडे प्रदीप पांडे बाल्मिक पांडे अवनीश तिवारी रानू दुबे सुनील दुबे सोनू पांडे नकुल पांडे एडवोकेट रवि मिश्रा एवं सौरभ पांडे मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित पांडे आदि लोगों ने स्वागत कियाl

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies