लूट की घटना का खुलासा, लूट का समान बरामद, 01 शातिर लूटेरा गिरफ्तार-
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लूट की घटना का खुलासा, लूट का समान बरामद, 01 शातिर लूटेरा गिरफ्तार-



 गोण्डा से बड़ी खबर

दिनांक 13.12.2023

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल दवारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रकाश मे आये वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 13.12.2023 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर लूट करने के आरोपी अभियुक्त जावेद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का 01 अदद मंगलसूत्र बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 12.12.2023 को लाइफलाइन हाॅस्पिटल के पास आटो रिक्सा में बैठी एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीना कर भाग गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी दिलीप कुमार सिंह पुत्र श्री राज बहादुर सिंह नि0 पुलिस लाइन गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. जावेद पुत्र जियाउद्दीन नि0 अहिरान मोहल्ला थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तारी का स्थान-

काशीराम कालोनी के पास


अनावरित अभियोग-

01. मु0अ0सं0-1043/23, धारा 392,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।


अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

01. मु0अ0सं0-715/23, धारा 379,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-717/23, धारा 379,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-

01. 01 अदद मंगल सूत्र।

गिरफ्तार कर्ता टीम-

उ0नि0 शरद कुमार अवस्थी मय टीम।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies