मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’


 मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’

के अन्तर्गत 1,500 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम को किया सम्बोधित 


लखनऊ: 09 दिसम्बर, 2023


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब बिना भेदभाव लाभ देने वाली सरकार आती है, तो सरकारी योजनाओं में एक गरीब की सुनवाई होती है। सरकार कमजोरों के साथ खड़ी होती दिखाई देती है। जिस विवाह में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण तथा शासन-प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी खड़े हांे, तो इससे बड़ा कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता है।

मुख्यमंत्री आज जनपद गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 1,500 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दहेजमुक्ति तथा बाल विवाह रोकने तथा इस बात का एहसास कराने का भी अभियान है कि हम लोग समाज में कुरीतियों को नहीं पनपने देंगे, जो समाज के विकास में बाधक हांे। प्रदेश सरकार समाज को जोड़कर इस दिशा में अनेक कार्यक्रम चला रही है। सामूहिक विवाह योजना इसी श्रृंखला का हिस्सा है।


  मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन दहेजमुक्त विवाह को पे्ररित करने के लिए डबल इंजन सरकार द्वारा किए गये प्रयासों का परिणाम है। यह उस सामाजिक कुरीति पर एक प्रहार भी है, जो समाज में गरीबों तथा वंचितों को बेटी के विवाह जैसे पवित्र यज्ञ से वंचित कर देती थी। हम सभी को बाल विवाह से पूरी तरह समाज को छुटकारा प्रदान करने की दिशा में कार्य करना होगा। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को पूर्ण रूप से समाप्त करने की दिशा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक अभिनव प्रयास है। इस अभिनव प्रयास का परिणाम है कि आज यहां पर 1,500 जोडे़ विवाह बंधन में बंध रहे हैं। प्रदेश में 03 लाख से अधिक परिवार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जुड़ चुके हंै।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 में सामूहिक विवाह योजना प्रारम्भ की गयी। प्रारम्भ में इस योजना के अन्तर्गत अनुदान स्वरूप 35 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गयी थी। बाद में इस धनराशि को बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया। 51 हजार रुपये की धनराशि से वर-वधू को आवश्यक सामग्री देने के पश्चात, उनकी आवश्यकताओं के लिए एक निश्चित धनराशि उनके बैंक खाते में जमा करा दी जाती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत वर्ष 2017 से वर्ष 2023 तक जनपद गोरखपुर में 4,531 जोड़ों का विवाह सम्पन्न किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार बेटी व महिला सुरक्षा के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम व मातृत्व वंदना योजना चलायी है। ऐसे अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जो बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हंै। जिस प्रकार स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की व्यवस्था है, उसी प्रकार अभी हाल ही में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत परिसीमन के पश्चात संसद व विधान सभाओं में भी आरक्षण प्राप्त होगा।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को लागू किया है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 15,000 रुपये की धनराशि उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 से यह धनराशि बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी जाएगी। इसके लिए बजट की व्यवस्था कर दी गयी है। प्रदेश में 17 लाख बेटियां मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित हो रही हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ देश के 09 करोड़ 60 लाख व प्रदेश के 01 करोड़ 75 लाख लोगों को प्राप्त हुआ है। इन सभी परिवारों को होली और दीपावली पर्व के अवसर पर एक-एक सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक गरीब को मकान, शौचालय, 05 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर आदि प्राप्त होना गरीबी दूर करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में किया गया प्रयास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित होकर न केवल स्वयं बल्कि परिवार, गांव, समाज, प्रदेश व देश की समृद्धि में भी अपना योगदान देंगे।

     कार्यक्रम को मत्स्य मंत्री डाॅ0 संजय निषाद ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies