निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खुलने से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खुलने से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एवं उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ काफी सराहनीय है। उक्त बातें मिल्कीपुर खंड के शेखनापुर हतवा के शुभारंभ के मौके पर आरोग्य भारती के सह मंत्री डॉक्टर उपेंद्रमणि त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि शेखनापुर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र निशुल्क खुलने से यहां के छात्राओं तथा महिलाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।वहीं जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी ने कहा कि सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। कहा कि महिलाओं को स्वावलंबन के दृष्टिकोण से सिलाई के माध्यम से रोजगार प्रदान करने के लिए इस निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से महिलाओं को स्वावलंबन आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिलेगा। संचालिका रूपा पाठक ने कहा कि 15 छात्राओं का निशुल्क पंजीकरण भी कर लिया गया है। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी,खंड कार्यवाह आकाश सिंह,मनोज तिवारी आदि कार्यकर्ता एवं महिलाए उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies