कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल का सनौली सिद्धार्थनगर बस संचालन का मांग हुआ पूरा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल का सनौली सिद्धार्थनगर बस संचालन का मांग हुआ पूरा

 


कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल का सनौली सिद्धार्थनगर बस संचालन का मांग हुआ पूरा

कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल पिछले 1 वर्षों से लगातार सोनौली से सिद्धार्थनगर आवागमन हेतु रोडवेज बस का सरकार द्वारा मांग कर रहे थे। जिसको लेकर कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल एवम् कोषाध्यक्ष अजय मद्धेशिया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी से मिलकर उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री के नाम से एक मांग पत्र सौंपा था।

मांग पत्र में उद्योग व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल ने लिखा था की सोनौली से सिद्धार्थनगर जो की एक जिले से दूसरे जिले के साथ-साथ एक देश से दूसरे देश को जोड़ने वाली सड़क है। जिस पर ना ही रेल की सुविधा है और ना ही कोई सरकारी बस की सुविधा है।

अतः इस क्षेत्र की जनता अपने आप को काफी ठगा हुआ महसूस करती है जिसको लेकर उद्योग व्यापार मंडल कोल्हुई के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी से मिलकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नाम उनको एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया था।

जिसमे सोनौली से सिद्धार्थनगर बस चालवाने का मांग किया था।

जिसकी मांग बीते दिन शुक्रवार को पूरा कर दिया गया और सुनौली से वाया कोल्हुई होते हुए सिद्धार्थनगर तक रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिसको लेकर इस क्षेत्र की जनता में काफी हर्ष का माहौल बना हुआ है।

इस पर उद्योग व्यापार मंडल कोल्हुई के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल ने कहा कि हमारी इस मांग को सरकार ने पूरा किया है। जिसको लेकर इस क्षेत्र की जनता सरकार के प्रति काफी कृतार्थ है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies