महिलाओं के लिए जल अभियान के तहत मंगलवार को दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

महिलाओं के लिए जल अभियान के तहत मंगलवार को दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन

 


अमृत 2.0 एवं डे-एनयूएलएम संयुक्त तत्वावधान मे जल दीवाली कार्यक्रम के अन्तर्गत जल के लिए महिलाएं एवं महिलाओं के लिए जल अभियान के तहत मंगलवार को दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की 40 महिलाओं को खुशरूबाग स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लाण्ट का भ्रमण महिलाओं को शुद्व जल की विभिन्न प्रक्रियाओं से संवेदित किये जाने के उद्देश्य से कराया गया, जहां उन्हें प्रतिदिन वाटर सप्लाई कर रहे प्लाण्ट को बारीकी से दिखाया गया तथा नदी से आये हुए जल का शुद्वीकरण/भण्डारण तथा आपूर्ति के बारे से महाप्रबन्धक, जल संस्थान एवं सचिव, जलकल विभाग व तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से प्रशिक्षित दिया गया जिससे कि समूह की महिलायें अपने समूह के सदस्यों के साथ ही मुहल्ले के परिवार को भी पानी को बचाने तथा पानी को दुबारा उपयोग किये जाने के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जल की महत्त को समझा सके। भ्रमण के दौरान समूह की महिलाओं को जल दिवाली से सम्बन्धित स्टीकर लगा बैग, स्टील की बॉटल, जल दिवाली से सम्बन्धित बुकलेट, पम्पलेट, पोस्टर आदि सामग्री उपहार स्वरूप वितरित किया गया।



 वाटर प्लाण्ट भ्रमण के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री अम्बरीश कुमार बिंद , परियोजना अधिकारी श्रीमती वर्तिका सिंह, महाप्रबन्धक जलकल श्री कुमार गौरव, शहर मिशन प्रबन्धक अंशुमन गौड़, सुजीत कुमार सिंह एवं सोनम पोपटानी के साथ समुदायिक आयोजक संजय सरोज और दीपा मिश्रा व समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies