छठ पर्व पर पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को भारत सरकार का बड़ा तोहफ़ा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

छठ पर्व पर पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को भारत सरकार का बड़ा तोहफ़ा



लखनऊ: 19 नवम्बर 2023


प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा 

 के प्रयासों से पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को छठ पर्व पर भारत सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री मंत्री ए.के. शर्मा के पत्र का संज्ञान लेते हुए एवं उनके अनुरोध पर एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी मऊ से मुंबई तक को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने इस बात की जानकारी स्वयं मंत्री श्री शर्मा को फोन पर दी।

लोक आस्था के इस महापर्व छठ पूजा पर भारत सरकार द्वारा मऊ से मुंबई तक एक नई साप्ताहिक रेलगाड़ी की मंजूरी मिलना पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश के लिए एक तोहफे से कम नहीं, जिसके लिए प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से धन्यवाद् किया है। मंत्री शर्मा ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय से मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, मुम्बई वाया प्रयागराज, कानपुर से नई ट्रेन संचालन के लिए आग्रह पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा कि पूर्वाेत्तर रेलवे के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ-शाहगंज-मुंबई वाया प्रयागराज-कानपुर रेल खंड पर मुंबई जाने हेतु एक मात्र ट्रेन गोदान एक्सप्रेस संचालित है। मऊ जनपद भ्रमण के दौरान आम जनमानस द्वारा संज्ञान में लाया गया कि यह ट्रेन मऊ से मुंबई तक वाया प्रयागराज, कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, सूरत होकर जाती है। इस ट्रेन में लोगों को जगह नहीं मिलती है और काफी भीड़ भी होती है। अतः इस रूट पर एक नई ट्रेन संचालित किये जाने की आवश्यकता है, जिसका संज्ञान लेते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी मऊ से मुंबई तक को मंजूरी दे दी है। जिसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री 

 वैष्णव ने स्वयं फोन कर मंत्री ए.के. शर्मा को दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies