लखनऊ: 23 नवम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुं० और धान ग्रेड-ए 2203 रूपये प्रति कुं० की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है। विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 4.66 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 73645 किसानों को लाभान्वित करते हुए 775.063 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 24493.79 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। खरीद केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए खरीद की जा रही है। खरीद से सम्बन्धित शिकायतें और सुझाव का पंजीकरण टोल फ्री नं0-1800-1800-150 पर दर्ज करायी जा सकती हैं।
