देवरिया जनपद हेतू जितिन प्रसाद ने सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 4091.48 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

देवरिया जनपद हेतू जितिन प्रसाद ने सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 4091.48 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की



लखनऊ: 23 नवम्बर, 2023

       उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने जनपद देवरिया में कंचनपुर बघौचघाट पकहा मार्ग की महत्ता को देखते 22 किलोमीटर लम्बाई के इस मार्ग की चौड़ाई को 10 मीटर तक बढ़ाने के लिए मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 7091.48 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस कार्य हेतु 2482.01 लाख रुपये का आवंटन प्रस्तावित है।

      लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि यह मार्ग देवरिया कसया मार्ग (राज्य मार्ग सं0-79) के कि0मी0 17 से निकलकर पथरदेवा बघौचाघाट होते हुए पकहा बिहार प्रान्त की सीमा को जोड़ता है। जनपद देवरिया को बिहार से जोड़ने वाला यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है। मार्ग की कुल लम्बाई 22 किलोमीटर एवं लेपित सतह की चौड़ाई 07 मीटर है। मार्ग पर अनेक धार्मिक स्थल, प्रसिद्ध बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ब्लाक मुख्यालय, महाविद्यालय, इण्टर कालेज, निरीक्षण भवन आदि स्थित हैं। मार्ग पर यातायात घनत्व अत्यधिक होने के कारण सड़क का10 मीटर चौड़ाई में चौड़ीकरण कराने का निर्णय जनहित मंे लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies