मोटे अनाज की खरीद के तहत 1,34,703.07 मीट्रिक टन खरीद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मोटे अनाज की खरीद के तहत 1,34,703.07 मीट्रिक टन खरीद



 लखनऊ: दिनांक: 22 नवम्बर, 2023

       उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोटे अनाज के तहत 1,34,703.07 मीट्रिक टन खरीद कर ली गयी है। इस योजना के तहत 126190.72 मीट्रिक टन बाजरा, 4140.80 मीट्रिक टन मक्का और 4371.55 मीट्रिक टन ज्वार की खरीद की गयी है।

       खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीद के सापेक्ष किसानों को 29,353.17 लाख रूपये का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 की माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक खातों में किया गया है। इस वर्ष समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति कुन्तल की निर्धारित दर से बाजरा, 2090 रूपये प्रति कुन्तल की दर से मक्का और 3180 रूपये प्रति कुन्तल की दर से हाइब्रिड ज्वार और 3225 रूपये प्रति कुन्तल की दर से ज्वार मालदाण्डी की खरीद की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies